कोटद्वार-पौड़ी

महिला कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष किये मनोनीत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महिला संगठन कोटद्वार की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने विकासखंड नैनीडांडा, रिखणीखाल, द्वारीखाल और दुगड्डा ब्लॉक में महिला कांग्रेस अध्यक्षों को मनोनीत किया है। महिला कांग्रेस ने कोटद्वार, यमकेश्वर और लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नीतियों के तहत समर्पित भाव से जनसेवा कर रही महिला कांग्रेस की महिलाओं को ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। विकासखंड दुगड्डा में सुनीता बिष्ट, यम्केश्वर ब्लॉक में बसंती देवी, रिखणीखाल ब्लॉक में मीनाक्षी रावत, द्वारीखाल ब्लॉक में संतोषी देवी, नैनीडांडा विकासखंड में अनीता रावत को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर चलकर अपने-अपने क्षेत्रों में जनसेवा करने और कांग्रेसी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने सभी ब्लॉक महिला कांग्रेस की नवनिर्वाचित अध्यक्षों को पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना से कार्य करने को कहा। जिमेदारी से अध्यक्ष पद का दायित्व संभालते हुए 2022 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अभी से कार्य करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!