Uncategorized

महिला हिंसा के खिलाफ चलाया अभिलाषा समिति ने अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। महिला हिंसा के खिलाफ अभिलाषा समिति ने अभियान चलाया। समिति महिलाओं को विभिन्न प्रकार की जानकारी दे रही है। महिलाओं को लेकर पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं पिथौरागढ़ जिले में भी अभिलाषा समिति के अध्यक्ष किशोर पंत ने बताया कि क्षेत्र की महिलाओं के पास जाकर लैंगिक उत्पीड़न, बाल श्रम, बाल अपराध, पारिवारिक मसले जैसे विभिन्न प्रकार से जागरूक कर रहे हैं। जिससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। क्षेत्र की महिलाओं समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने समिति के कार्यों की सराहना की है। वहीं एडवोकेट पीसी पाटनी भी महिलाओं को कानूनी व विधिक जानाकरी दे रहे हैं। इस कार्य में राज्य समन्वयक उपाध्यक्ष भावना पंत, कुमाऊं संयोजक लक्ष्मण खोलिया, जिला संयोजक निर्मला भोज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!