Uncategorized

महिला मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला का अभिनंदन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में भावी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इस मौके पर मोर्चा की प्रदेश संयोजिका (कुमाऊं) रहीं विमला रावत को पार्टी में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का बड़ा दायित्व सौंपे जाने पर खुशी जताते हुए नवनियुक्त सह मीडिया प्रभारी विमला का भव्य अभिनंदन किया गया।
मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सह मीडिया प्रभारी बनने पर विमला रावत को फूल मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर सह मीडिया प्रभारी विमला रावत ने कहा दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। विशेषकर रानीखेत उपमंडल के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल्द पार्टी की महिला कार्यकत्रियों के साथ बैठक कर भावी योजना तय की जाएगी। अभिनंदन कार्यक्रम मे मोर्चा की नगर अध्यक्ष सुनीता डावर, महामंत्री रेखा आर्या, प्रदेश मंत्री लीला बिष्ट, तनुजा साह, मीनू चौधरी, अनु सोनकर सहित मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!