Uncategorized

महिला ने लगाया पति पर झूठ बोलकर 5वीं शादी करने व देह व्यापार में धकेलने का आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। रेशमबाड़ी निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर झूठ बोलकर पांचवीं शादी करने, जबरन देह व्यापार में धकेलने, दहेज मांगने और जान से मारने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेशमबाड़ी निवासी विवाहिता ने कहा कुछ साल पहले उसकी शादी जुनैद खां से हुई थी। उन्होंने कहा शादी के कुछ माह बाद ही पति दहेज के लिए दवाब बनाने लगा। जिसकी प्रताड़ना वह बर्दाश्त करती रही। कहा इसी दौरान उसे पता चला जुनैद झूठ बोलकर उसके अलावा भी चार शादी कर चुका है। उन्होंने कहा नाराजगी जताने पर जुनैद उससे मारपीट करने लगा। यहां तक दहेज नहीं देने पर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इधर, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!