जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्षेत्र की महिलाओं की ओर से राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार के मेधावी विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित की गई। इस दौरान अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी बच्चों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।

शुक्रवार को इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने साठ बच्चों को स्वेटर वितरित की। साथ ही बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। कहा कि मेहनत करने वाले बच्चों को जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। बच्चों को स्वेटर देने वालों में उमा जैन, सुशीला गर्ग व ममता रही। प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने तीनों महिलाओं का आभार व्यक्त किया।