जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्षेत्र में बढ़ती आबादी के साथ डाक सेवाओं का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में नागरिक मंच ने क्षेत्र के शाखा डाकघरों और उप डाकघरों को उच्चीकृत किए जाने की मांग उठाई है। मंच का कहना है कि वर्तमान जरूरतों के अनुरूप डाकघरों का विस्तार होने से आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस संबंध में मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी और सचिव अतुल भट्ट ने डाक अधीक्षक को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि डाक विभाग की ओर से कई वर्ष पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में डाकघरों की स्थापना की गई थी। इनमें कोटद्वार क्षेत्र के डाकघर भी शामिल हैं। उस समय की आबादी और जरूरतों के अनुरूप स्थापित किए गए डाकघरों पर अब उपभोक्ताओं का दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए डाकघरों का उच्चीकरण किया जाना जरूरी है। इसके तहत एकल डाकघरों को शाखा डाकघर और शाखा डाकघरों को उप डाकघर के रूप में उच्चीकृत किया जाना चाहिए। इससे डाक सेवाओं का विस्तार होगा और लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर सुविधाएं मिल