Uncategorized

महिलाओं को मजबूती से आगे बढ़ने का दिया संदेश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कवयित्रियों द्वारा समाज में महिलाओं को मजबूती से आगे बढ़ने के लिए काव्य पाठ द्वारा संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और महिला कार्मिकों के बीच काव्य पाठ कर कवयित्रियों ने महिला जगत से स्वयं डटकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्यालय के ज्वालपा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित काव्य पाठ में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने प्रतिभाग किया। बतौर अतिथि उन्होंने कहा कि ऐसा कौन सा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाएं अपने हुनर का परिचय नहीं दे रही है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं मजबूत हो रही हैं। काव्य पाठ में वयोवृद्ध कवयित्री जीवंती देवी ने नारी पर आधारित कविता क्यों कहती हो, वो हमसे बड़ा है। नहीं तुमसे कोई बड़ा की प्रस्तुति दी। जबकि शिक्षिका एवं कलश संस्था से जुड़ी संगीता बहुगुणा ने समाज में महिला के योगदान कहां मैं चाहती हूं की प्रस्तुति दी। कलश संस्था की महिला संयोजक व तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित कवयित्री उपासना सेमवाल ने बेटियां बढ़ने लगी हैं, सूखे मरूस्थल की भी आंखे आंसुओं से भर गई की सुंदर प्रस्तुति दी। मौजूद अधिकारी कर्मचारियों ने कवयित्रियों की प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि अजय नौटियाल ने किया। इस मौके पर सीडीओ भरत चंद्र भट्ट, डीडीओ मनविंदर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!