सैनिक स्कूल पहुंचे मेजर जनरल अतुल रावत

नैनीताल। मेजर जनरल अतुल रावत एवीएसएम अतिरिक्त महानिदेशक एनसीसी उत्तराखंड निदेशालय बुधवार शाम को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का पहुंचे। स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल ने मेजर जनरल रावत का स्वागत किया। जनरल अफिसर को एनसीसी का औपचारिक गार्ड अफ अनर दिया गया। मेजर जनरल ने कैडेटों में कर्तव्य और देशभक्ति की भावना पैदा करने की प्रतिबद्घता के लिए स्कूल प्राधिकरण की सराहना की। इस दौरान ग्रुप कैप्टन डंगवाल ने मेजर जनरल को स्कूल का स्मृति चिह्न भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *