मकान ढहा, महिला ने छज्जे से कूदकर बचाई जान

Spread the love

देवप्रयाग : विकासखंड देवप्रयाग के पौसाड़ा गांव में बृहस्पतिवार सुबह अचानक एक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान के छज्जे पर मौजूद रामेश्वरी देवी (45) ने ऐन मौके पर वहां से नीचे कूद मार दी। इससे उनकी जान तो बच गई लेकिन उनकी दुधारू भैंस की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के समय उनका 15 साल का बेटा किसी काम के लिए गया हुआ था।

पौसाड़ा गांव निवासी रामेश्वरी देवी के पति का निधन हो चुका है। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी और चुकी है और एक बेटा है। उनका यहां 45 साल पुराना पठाल का मकान है। गुरूवार को रामेश्वरी देवी मकान के छज्जे पर कुछ काम कर रही थीं। मकान के दरकने की आवाज सुनकर रामेश्वरी देवी ने छज्जे से नीचे छलांग दी गई। किसी तरह उनकी जान बच गई लेकिन दुधारू भैंस की मलबे में दबकर मौत हो गई। पति के निधन के बाद रामेश्वरी देवी के परिवार के जीविकोपार्जन का एकमात्र सहारा यह दुधारू भैंस ही थी। वह दूध बेचकर किसी तरह बच्चों का लालन-पालन कर रही थीं। ग्राम प्रधान रीता देवी ने सरकार से पीड़ित परिवार के लिए नया मकान बनाने और उचित मुआवजा देने की मांग की। वहीं पटवारी दिनेश बिजल्वाण, कानूनगो विशाल असवाल ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *