सात क्षेत्रों में दो घंटे का रहेगा शटडाउन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम की ओर से लाइन की लॉपिंग और आवश्यक रख-रखाव कार्य के लिए सुबह 9 से 11 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।

ऊर्जा निगम के एसडीओ ब्रह्ममपाल सिंह ने बताया कि शटडाउन के दौरान गोला मार्केट, बदरीनाथ मार्ग, एजेंसी मोहल्ला, जैन मार्केट, अपर बाजार, गणेश बाजार और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की बढ़ी टहनियों की लॉपिंग की जाएगी। इस संबंध में व्यापार मंडल पदाधिकारियों को भी सूचना दी गई है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *