उत्तराखंड

विवाहिता के साथ दुष्कर्म एवं मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। पुलिस ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म एवं मारपीट करने के आरोप में मुकदमा कायम कर दिया है। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह 19 जनवरी वर्ष 2014 को किच्छा में विवाह हुआ था। विवाहिता को शादी के दस दिन बाद पता चला कि उसका पहले से ही शादीशुदा है। उसकी पूर्व पत्नी यूपी की रहने वाली है। उसके तीन बच्चे भी हैं।
आरोप है कि शादी के दो तीन माह बाद से ही विवाहिता के पति, देवर, देवरानी, सास ने अत्याचार करना शुरू कर दिया। उसका पति अपने भाई से नाजायज संबंध बनाने के लिये उसे उकसाता था। विवाहिता के विरोध करने पर उसका पति मारपीट करता था। आरोप है कि पीड़िता का देवर, पति, सास उसे नींद की गोलियां पिला देता थे। नींद में होने का फायदा उठाकर उसका देवर उसके साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति, ससुर, देवर पहाड़ से महिलाएं लाकर मैदानी क्षेत्र में मोटी रकम विवाह कराने के नाम पर लेते है। जब पीड़िता ने सारे साक्ष्य जमा कर लिए तब 15 नबंवर 2020 को उसके देवर ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की।
पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में की तब ससुराल पक्ष ने उससे राजीनामा कर लिया। 26 दिसंबर 2020 को पीड़िता के पति, देवर, ससुर, सास व देवरानी ने उससे मारपीट की एवं उसके बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। तब से वह अपने माता पिता के घर में रहती है। पीड़िता ने बताया कि उसका पुत्र पैसे के अभाव में अपनी शिक्षा भी ग्रहण नहीं कर पा रहा है। पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई करते हुए पति से जीवनयापन भत्ता, बच्चे की पढ़ाई लिखाई एवं चिकित्सकीय खर्चा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!