Uncategorized

मंडी समिति अध्यक्ष साह ने दिया प्रदेश अध्यक्ष को भीमताल आने का न्यौता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने देहरादून में मंगलवार को नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की तमाम समस्याओं से भी अवगत कराया। साथ ही कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश अध्यक्ष को भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि बारिश न होने से ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल क्षेत्र में काश्तकारों द्वारा बोयी गई गेहूं, आलू, मटर समेत अन्य फसल सूख गयी है। जिससे काश्तकारों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने क्षेत्र के काश्तकारों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!