उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में कई युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कई युवाओं ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए पार्टी का हाथ थामा है। पूर्व विधायक मयूख महर ने युवाओं को फूलमाला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। कहा भाजपा सरकार ने देश के युवाओं को छला है। देश व प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। अब युवा आगे आकर धोखेबाज सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। पूर्व विधायक मयूख महर ने सभी युवाओं का पार्टी में स्वागत किया। कहा कांग्रेस ने हमेशा बेरोजगारों की लड़ाई को लड़ा है। भाजपा के शासन में देश व प्रदेश के युवक रोजगार के नाम पर छले गए हैं। यही कारण है कि युवाओं का भरोसा कांग्रेस में बढ़ा है। कहा प्रदेश की युवा शक्ति आगामी विस चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। दानू कन्याल व हिमांशु गुरुरानी को यूथ कांग्रेस का जिला सचिव, ललित तिवारी को विधानसभा सचिव, राहुल गिरी को विस प्रवक्ता, केतन ओझा को नगर प्रवक्ता व विजय सौन को नगर सचिव नियुक्त किया गया। सभी नए सदस्यों व पदाधिकारियों ने कांग्रेस को मजबूती देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!