विवाहिता ने गटका जहर, अस्पताल में भर्ती

बागेश्वर। बागेश्वर में रीमा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुवार रीमा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बैकोड़ी गांव की 24 साल की मीना पत्नी दिनेश सिंह ने मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर रखा कीटनाशक गटक लिया। थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे 108 के माध्मय से जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। उपचार कर रहे ड़ राजीव उपाध्याय ने बताया कि महिला की हालत में सुधार हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *