सुनील रावत अध्यक्ष, साधना अग्रवाल बनीं सचिव
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलीला कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। सुनील रावत को अध्यक्ष, साधना अग्रवाल को सचिव चुना गया। जबकि दिनेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, प्रेम प्रजापति और सौरभ मिश्रा को मीडिया प्रभारी, जय प्रकाश केष्टवाल, जगदीश फुलारा, दिनेश रावत, कमल आर्य को स्टेज डायरेक्टर, राधेश्याम शर्मा, संदीप वर्मा को मंच संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारिणी में धर्मवीर गुसांई, विकास मित्तल, नीरज गुप्ता, विजय अग्रवाल, विश्वास अग्रवाल, ज्योति चौधरी, दीपक भट्ट, दिनेश तड़ियाल, कुसुम मोंगिया, विपिन डोबरियाल, अर्चना शर्मा, संगीता रावत, गौरव जखमोला, गणेश डबराल, हीरा भंडारी, सुरेश अग्रवाल, आयुष पंत, नितिन अग्रवाल, दीपक कपटियाल, वीरेंद्र गार्गी, संजीव गर्ग, अरविंद वर्मा, कृष्ण मोहन सती, विशाल कुमार, अनिल नेगी, अंशु मोगिया, पंकज अग्रवाल, अनिल नेगी, संजय शर्मा, अमित अग्रवाल, अमित थपलियाल, जितेंद्र बेबनी, जीवन जैन, राकेश अग्रवाल, रवि गौड़, दीपक कुमार, आरेश कुमार, राजू छाबड़ा, शिरीष कुमार, संजय गौड़, आयुष अग्रवाल, विशाल सैनी, अनिल खंतवाल, नीतीश गुप्ता, दिनेश बौठियाल, वरुण कश्यप, जितेंद्र रावत को सदस्य मनोनीत किया गया। कमेटी के मीडिया प्रभारी प्रेम प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला के वरिष्ठ व अनुभवी कलाकार पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित नजीबाबाद रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलीला कमेटी कर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। मंचन दोपहर तीन बजे से सांय छ: बजे होगा। 26 सितंबर को नगर क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से श्री राम बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, 7 अक्टूबर शाम को माता की चौकी लगाई जाएगी तथा 8 अक्टूबर को दिन से लेकर प्रभु इच्छा तक भंडारे का प्रसाद वितरण किया जाएगा।