मुख्यमंत्री युवा मंथन कार्यक्रम में चौबट्टाखाल विस से एकेश्वर ब्लॉक का परचम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखण्ड के भावी स्वरूप को लेकर युवाओं की कल्पनाशीलता, चिंतन और सृजनात्मक दृष्टि को मंच प्रदान करने वाली राज्यव्यापी पहल ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में एकेश्वर ब्लॉक की दो छात्राओं का सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनता इंटरमीडिएट कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी से साक्षी पोखरियाल व राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज मैटाकुंड से दिव्या ने अपने सुझाव साझा किये।


उत्तराखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री युवा मंथन के तहत हुईं निबंध प्रतियोगिता विषय मेरे सपनों का उत्तराखण्ड एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से एकेश्वर ब्लॉक से दो छात्राओं का चयन हुआ हैै। जिसमें जनता इंटरमीडिएट कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी से साक्षी पोखरियाल व राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज मैटाकुंड से कुमारी दिव्या का चयन पुरस्कार हेतु हुआ है। शुक्रवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा छात्राओं से संवाद व पुरस्कृत किया गया। जनता इंटर कॉलेज कमलपुर के प्रधानाचार्य संजय रावत व राइंकॉ मैटाकुंड के प्रधानाचार्य जगदीश चन्द्र पांडे ने छात्राओं के चयन पर ख़ुशी जताते हुए कहा कि यह उनके विद्यालय के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। छात्राओं को विद्यालय प्रशासन द्वारा भी पुरस्कृत किया जायेगा। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अमरोही ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं ने एकेश्वर विकासखंड को गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *