उत्तराखंड

माता सावित्रीबाई फुले जयंती धूमधाम से मनाई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

-पिछड़े वर्ग को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरतरू सांसद
हरिद्वार। भेल (हीप-सीएफएफपी) अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी एसोसिएशन ने माता सावित्रीबाई फुले जयंती धूमधाम से मनाई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद ड़क कल्पना सैनी और महाप्रबंधक मानव संसाधन आलोक शुक्ला ने संगठन के कार्यालय का उद्घाटन किया। सांसद ड़ सैनी ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षित और संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। माता सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलते हुए समाज में महिला शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक मानव संसाधन भेल आलोक शुक्ला ने कहा कि हमें माता सावित्रीबाई के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उनकी बातों को अपने वास्तविक जीवन में चरितार्थ करने की जरूरत है। यही उनके प्रति सच्ची निष्ठा और श्रद्घांजलि होगी। मुख्य वक्ता प्रो़ सत्यनारायण सचान ने ओबीसी वर्ग की समस्याओं और चुनौतियों के बारे में बताया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!