मेयर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने क्षेत्र की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। शुक्रवार को महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने झंडाचौक, स्टेशन रोड़, कच्ची आढत, गोखले मार्ग, मालिनी मार्केट का भ्रमण कर व्यापारियों सहित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि भगवान श्रीराम जब लंका पर विजय हासिल कर वापस अयोध्या लौटे थे, तो अयोध्यावासियों ने घी के दिये जलाकर राम का भव्य स्वागत किया था, तब से ही देश में दीपावली का त्यौहार मनाये जाने की परम्परा चली आ रही है। उन्होंने लोगों से दीपों के त्यौहार पर आपसी सौहार्द बनाते हुए पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही प्रदूषण फैलाने पर पटाखों को जलाने से परहेज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर भारतीय परम्पराओं का निर्वहन करते हुए भारत में बनी चीजों का इस्तेमाल करें। (फोटो संलग्न है)
कैप्शन05:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *