बोर्ड परीक्षा की मेधावी छात्राओं का किया सम्मान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन की ओर से पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को फोल्डिंग छाता और स्टोल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य विद्यार्थियों को बिस्किट पैकेट वितरित किए गए। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था हमेशा मेधावी और निर्धन बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर इंटरमीडिएट की बारह और हाईस्कूल की सात छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक विमल बहुगुणा, अध्यक्ष सुरेश चंद्र मैठाणी, सचिव दीनबंधु सिंह चौहान और सह सचिव हरि प्रसाद उनियाल ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना गैरोला को संगठन की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *