19 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति शिक्षक एसोसिएशन शाखा ने प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को 19 सूत्रीय मांगों संबंधी ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक करने, एससी/एसटी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने और आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को संवैधानिक नियमों के तहत पारदर्शिता से शुरू करने, आरक्षण रोस्टर का कड़ाई से पालन कराने और बैकलॉग भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष सोहन कोहली, मंत्री देवेंद्र प्रसाद, सलाहकार जगदीश वर्धन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला निर्मला रोहिणी, प्रचार मंत्री मानकी शाह, बामसेफ जिला अध्यक्ष तुलसी मेहरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *