मंत्री ने सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ और मोबाइल एटीएम वाहन को किया रवाना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होंने सहकारिता विभाग के मोबाइल एटीएम वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद में यह अभियान 29 जून से छ: जुलाई तक चलेगा।
कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा मिली है। सरकार का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाकर किसानों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि अब तक 1,500 किसानों को ब्याज मुक्त ऋण का लाभ मिल चुका है। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सहकारी समितियों में पौधरोपण किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, कोट गणेश कोली, पूर्व सहकारिता अध्यक्ष मातबर सिंह नेगी, उपनिबंधक सहकारिता सुरेंद्र पाल, निदेशक ईपीको उमेश त्रिपाठी, सहायक निबंधक सहकारिता पान सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *