तीर्थयात्रियों की कार पर गिरा बोल्डर, हादसा टला

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : बदरीनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों की कार पर ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर महादेव चट्टी के पास ऊपर बोल्डर गिर गया। गनीमत रही कि बोल्डर कार के अगले हिस्से पर गिरा जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बछेलीखाल पुलिस के अनुसान चालक रवि शंकर सैनी, रेनू सैनी, नेहल सैनी, मंजूशा सैनी गंग नहर रुड़की हरिद्वार कार से बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार महादेव चट्टी के समीप पहुंची तभी पहाड़ी से अचानक एक बोल्डर सीधे कार के आगे आ गिरा। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन वाहन में सवार एक ही परिवार के चारों लोगों को कोई चोट नहीं आई। इस हादसे के बाद सहमे लोग बदरीनाथ न जाकर घर के लिए रवाना हो गए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *