बस और कार की टक्कर में एक घायल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कोतवाली कीर्तिनगर के अंतर्गत कैलाश होटल के पास एक बस व कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक विकास कुमार निवासी सौर तल्ला पौड़ी गढ़वाल घायल हो गया, जिसे निजी वाहन से बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार बस में सवार करीब 32 लोग सुरक्षित हैं। बस यात्रियों को अन्य वाहनों से अपने-अपने गंतव्य के लिए भेजा गया। टक्कर में दोनों वाहनों को नुकसान हुआ है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *