उत्तराखंड

मंत्री सुबोध उनियाल ने बलूनी के लिए मांगे वोट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने धार अकरिया पट्टी क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए आम लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सोमवार को धार अकरिया पट्टी के विभिन्न गांवों में भ्रमण करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव जिताने की जिम्मेदारी हम सभी की है। कहा कि विपक्ष के पास कोई नीति नहीं है, इंडिया गठबंधन के दल अपना-अपना घोषणापत्र जारी कर रहे हैं। विपक्षी दलों के कई नेता भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं। इसलिए एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में मजबूत और स्थिर सरकार होनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को रिकार्ड मतों से जीत दिलाने के लिए जनता को ही एकमत होना है। जनसंपर्क में उनके साथ विकास खंड फकोट के प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी, नगर पंचायत गजा पूर्व अध्यक्ष मीना खाती तथा चम्बा प्रमुख शिवानी बिष्ट ने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में गरीबों के लिए विकसित का भारत संकल्प लिया गया है। कांग्रेस दिशाहीन होकर तुष्टिकरण की नीति अपनाती है। जबकि भारतीय जनता पार्टी समाधान कर संतुष्टीकरण पर जोर देते हुए सबका साथ, सबका विकास के साथ नीति के साथ चलती है। जनसंपर्क के दौरान भाजपा के जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, सुनील सिंह चौहान, सुशीला चौहान, बीर सिंह, भगवान सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, ओम प्रकाश, सोना देवी, रामकृष्ण आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!