मो. दीपक के मुद्दे पर अनुकृति ने कांग्रेस पर उठाएं सवाल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं ने कोटद्वार के हालिया प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने मामले में एक पक्ष के प्रति संवेदना दिखाई, लेकिन पीड़ित व्यापारी का हाल जानने कोई नेता नहीं पहुंचा।


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना होगा कि वह उत्तराखंड के अंदर कौन सी राजनीति करना चाहती है, विकास या तुष्टिकरण की। कोटद्वार के हालिया प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति खुद को मोहम्मद दीपक बताता है, तो कांग्रेस नेता उसे दिल्ली बुलाकर गले लगाते हैं और इंसानियत की मिसाल बताते हैं। लेकिन आज जब वही व्यक्ति स्थानीय व्यापारी के साथ अभद्र व्यवहार करता है, तो कांग्रेस का कोई नेता उस पीड़ित व्यापारी का हाल जानने नहीं पहुंचता। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संवेदनशीलता व्यक्ति और वर्ग देखकर तय होती है। कहा कि भाजपा विकास, सेवा और सुशासन की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड के प्रति अपार आस्था है और राज्य में विकास कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का युवा बेहद समझदार और जागरूक है। पार्टी कार्यकर्ता सभी 70 विधानसभा सीटों पर कमल खिलाकर उत्तराखंड में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाएंगे। उन्होंने श्राद्ध पक्ष में कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता व मुख्यमंत्री धामी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी की भी निंदा की। उन्होंने कहा श्राद्ध हमारी श्रद्धा का विषय हैं, उपहास का विषय नहीं है। चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे है आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि यदि आरोप है तो उसके तथ्य होने चाहिए। मतदाता सूची से नाम काटने के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया है और चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है। राहुल गांधी द्वारा एनएसए अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी और पूर्व में दिवंगत जनरल विपिन रावत को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों को राज्य की जनता कभी नहीं भूलेगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *