Uncategorized

मोदी के जन्मदिन पर द्वाराहाट में मरीजों को बांटे फल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र परिसर में सफाई अभियान चलाकर झाड़ियों का कटान किया। बाद में स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टरों की मौजूदगी में मरीजों को फल बांटे एवं कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह ने कहा कि सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहे प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन में पूरे देश में कार्यकर्ता एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, केसीडीएफ के अध्यक्ष भूपेन्द्र कांडपाल, भाजपा नेता कैलाश भट्ट, राजा साह, सुधीर मठपाल, विनोद भट्ट, शैलू साह, महेन्द्र मैनाली, सुरेन्द्र साह, आनंद कार्की, राजन बजेठा, तारा चन्द्र, लक्ष्मण कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!