मोदी ने ईरान युद्ध विराम का स्वागत किया, कहा- शांति-स्थिरता बहाल करने में मिलेगी मदद

Spread the love

नईदिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता पर सहमति के बाद अपना बयान जारी किया है। उन्होंने स्लोवाकिया पर दौरे के दौरान एक्स पर दोनों देशों की बीच बनी सहमति का स्वागत किया और कहा कि इस संघर्ष से दुनिया भर में गंभीर आर्थिक उथल-पुथल हुई है। उन्होंने कहा कि इस सहमति को लागू करने से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने में मदद मिलेगी और आवाजाही व व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित होगी।
मोदी ने एक्स पर लिखा, इस संघर्ष के कारण दुनिया भर में गंभीर आर्थिक उथल-पुथल हुई है और कई देशों में जान-माल का नुकसान हुआ है। भारत को उम्मीद है कि इस सहमति को लागू करने से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने में मदद मिलेगी और आवाजाही व व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित होगी। हम उम्मीद करते हैं कि बाकी मुद्दों पर बातचीत से एक टिकाऊ और अंतिम समझौता हो सकेगा।
अमेरिका और ईरान के बीच 14 सूत्रीय समझौते पर सहमति बनी है। इस पर आधिकारिक हस्ताक्षर 19 जून को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में होगा। समझौते में सभी मोर्चों पर युद्ध बंद करने, होर्मुज से अमेरिकी नाकेबंदी हटाने, 30 दिन में समुद्री व्यापार बहाल करने, होर्मुज खोलने, ईरान की फ्रीज संपत्ति को जारी करने, ईरान से प्रतिबंध हटाने, ईरान द्वारा परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता शामिल है। साथ ही, परमाणु कार्यक्रम समेत अन्य मुद्दों पर 60 दिन की बातचीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *