मोनिका बनी असिस्टेंट प्रोफसर

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार व राजकीय कन्या इंटर कालेज घमंडपुर की पूर्व छात्रा मोनिका का लोक सेवा आयोग के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए चयन हुआ है। मोनिका की इस सफलता पर उसके स्वजनों ने खुशी व्यक्त की है।
शैलशिल्पी विकास संगठन ने मोनिका की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। संगठन के अध्यक्ष विकास आर्य ने कहा कि मोनिका ने कड़ी मेहनत से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद को हासिल किया गया है। एक बेटी की सफलता ने समाज की अन्य बेटियों का हौंसला बढ़ाया है। कहा कि मोनिका ने राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार से अर्थशास्त्र विषम से एमए करने के बाद नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह अपने बैच में अर्थशास्त्र विषय की टापर भी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *