हनुमानगढ़ में 10 हजार से अधिक श्रद्घालुओं ने किए दर्शन

Spread the love

नैनीताल। हनुमान जयंती पर मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ व भंडारा का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक भव्य आरती हुई। हनुमान गढ़ प्रबंधन के मुताबिक यहां 10 हजार से अधिक श्रद्घालु पहुंचे। सफलता में एमपी सिंह, उमेश साह, शैलेंद्र साह, भुवन बिष्ट, रोहित साह जुटे रहे। नयना देवी मंदिर में भी पुजारी बसंत बल्लभ जोशी ने अनुष्ठान कराए। सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा हुआ। आयोजन में राजीव लोचन साह, प्रदीप साह, हेमंत साह, सुरेश मेलकानी, सुमन साह, अमिता साह, बसंत जोशी, सीएस तिवारी, भुवन चनियाल जुटे रहे। सूखाताल मंदिर में प्रकाश जोशी ने पूजन कराया यजमान माणिक व विश्वकेतु रहे। यहां भजन कीर्तन व भंडारा हुआ। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य भी दर्शन को पहुंची। सफलता में अजय कुमार, विनय, विनोद कुमार, प्रभा, पार्वती, रमा, मु्न्नी, किशन, भव्या, दिव्या आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *