होमगार्ड जवान भर्ती के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : युवाओं में होमगार्ड जवान भर्ती के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले में 60 पदों पर भर्ती होनी है। जिला कमांडेंट कार्यालय होमगाड्र्स से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 3500 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
जिला कमांडेंट कार्यालय होमगाड्र्स में तैनात निरीक्षक देवकी नंदन पांडे ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद से लगातार बड़ी संख्या में युवा आवेदन करने पहुंच रहे हैं। बताया कि अब तक 3500 से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं और अंतिम दिन यह संख्या और बढ़ सकती है। भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई शुक्रवार को है। उन्होंने कहा कि सीमित पदों के मुकाबले बड़ी संख्या में आवेदन युवाओं में सरकारी सेवा के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाता है। चयनित अभ्यर्थियों को जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक कार्यों में तैनात किया जाएगा।