ऋषिकेश पहुंची मां धारी देवी तथा नागराजा देव डोली, उमड़े श्रद्घालु

ऋषिकेश। देहरादून के नेहरू कलोनी से 8 जनवरी को शुरू हुई मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली यात्रा मंगलवार कोाषिकेश पहुंची। यहां देव डोली के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्घालु उमड़े। इस दौरान मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि उत्तराखंड के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। यही वजह है कि समूचे विश्व में उत्तराखंड की देवभूमि के नाम से विशेष पहचान है। मंगलवार को नगर निगम परिसर स्थित शहीद स्मारक में मां धारी देवी एवं नागराजा की देव डोली यात्रा के दर्शन को श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रीभरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने शोभायात्रा का स्वागत किया। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि देव संस्ति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मां धारी देवी की डोली यात्रा निकाली जा रही है। इसके जरिए उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल और मध्य प्रदेश के श्रद्वालुओं को मां धारी देवी के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *