उत्तराखंड

मां संन्यासणी देवी भक्तों को दे रही आशीर्वाद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग : जनपद के कमेड़ा गांव में मां संन्यासणी देवी मंदिर में चल रहे 9 दिवसीय महायज्ञ एवं देवी भावगत कथा में भक्तजन पहुंचकर पुण्य अर्जित कर रहे है। क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए महायज्ञ में ब्राह्मण वैदिक मंत्रों के साथ जौ तिल व घी की आहुतियां दे रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान से सम्पूर्ण क्षेत्र में माहौल भक्तिमय बना है। तल्लानागपुर क्षेत्र के कमेड़ा की मां संन्यासणी मंदिर मंदिर में करीब 24 वर्षों बाद पूजा अर्चना के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा शुरू हुई थी। छठे दिन मंदिर में ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ पंचाग पूजा, भद्र पूजा, गणेश पूजा, व्यास पूजा समेत नित्य पूजाएं संपन्न की। जिसके बाद हवनकुंड में जौ तिल और घी डालने का सिलसिला शुरू किया। प्रतिदिन महायज्ञ में लगभग 1100 से अधिक अहुतियां डाली जा रही हैं। जिससे क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। इसके बाद दो बजे से देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मां के नौ रूपों की कथाओं का श्रवण कराया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए दूर दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंच रहे है। मंदिर समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह राणा ने बताया कि गत 16 अप्रैल से संन्यासणी देवी मंदिर कमेडा में पूजा अर्चना के साथ 9 दिवसीय महायज्ञ एवं देवी भागवत शुरू हुआ था। 23 अप्रैल को जल कलश यात्रा निकाली गई। 24 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!