छात्रों को किया प्रतिभा और कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित

Spread the love

नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : राजकीय महाविद्यालय सतपुली (खैरासैण) पौड़ी गढ़वाल में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना था।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक विपिन चंद्र ने पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के साथ-साथ प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं की विशेष एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न अवसरों एवं सुविधाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को अपनी प्रतिभा और कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुमार विमल लखटकिया ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राकेश इस्टवाल, डॉ. संदीप कुमार, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार, डॉ. ममता बेलवाल, डॉ. वीर सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. किशोरी के.एल. शाह, मनवीर सिंह, डॉ. एच.के. सेमवाल, श्रीमती विजया, शिक्षणेतर कर्मचारियों सहित नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *