उत्तराखंड

सांसद डा़निशंक व पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया सड़कों का लोकापर्ण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 टिहरी विस्थापित क्षेत्र की शिव धाम कालोनी की मुख्य व आंतरिक सड़कों का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद डा़रमेश पोखरियाल निशंक व पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया। इस अवसर पर डा़रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ संपूर्ण क्षेत्र को मिल रहा है। भाजपा सरकार गरीब, मजदूर की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में सीवर एवं पेयजल कार्य योजना को भी शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा। डा़निशंक ने कहा कि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का क्षेत्र के विकास के लिए लोगों के प्रति समर्पण और उनकी कार्यशैली अदभूत है। वे लगातार क्षेत्र के लोगों की आवश्यकतानुसार कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में नगर पालिका को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर क्षेत्र में साफ-सफाई और सुंदर वातावरण देखने को मिलता है। जिससे पता चलता है कि राजीव शर्मा क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। जनता का आशीर्वाद और सहयोग उन्हें मिलता रहे और वह क्षेत्र में इसी तरह से विकास के कार्य करते रहें। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि शिव धाम कलोनी में पहली बार बनी सभी सड़कों से क्षेत्रवासियों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी और आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि राम धाम के देवनगर, नवोदय नगर की नेहरू कलोनी, सुभाष नगर व टिहरी विस्थापित कलोनी में सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि कई सड़कों का निर्माण जारी है। शेष बची सड़कों का निर्माण कार्य भी बहुत शीघ्र पूरा करा दिया जाएगा। उनका प्रयास है कि पूरे नगर पालिका क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की आवश्यकतानुसार सभी विकास कार्य शीघ्रता से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राजीव शर्मा ने कहा कि सौभाग्य का बात है कि देश को मोदी जैसा अतुल्य प्रधानमंत्री और प्रदेश को धामी जैसा ऊर्जावान, लोकप्रिय मुख्यमंत्री तथा डा़निशंक जैसा कर्मठ, जुझारू सांसद मिला है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, जिला महामंत्री आदेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, सभासद बबीता देवी, रीना तोमर, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली, महिला जिला उपाध्यक्ष मनु रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बोरी, देवकीनंदन पुरोहित ,इंदर राज दुग्गल, वरिष्ठ समाजसेवी अवनीश मिश्रा, कुसुम गांधी, रजनी वर्मा, रीमा गुप्ता, अनीता रावत, सूरज डोभाल, लक्ष्मी देवी, आरती गुसाईं, जानकी भट्ट, शिखा सैनी ,आरती गुसाईं, धर्मेंद्र विश्नोई, हिमांशु चौधरी, गौरव रौतेला, अंशुल शर्मा, गौरव गुर्जर, अमित भट्ट, नवीन भट्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!