एमपी के मंत्री का किया पुतला दहन

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट बीते दिनो भारत-पाक के विरूद्ध चले ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले मध्य प्रदेश बीजेपी सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर मंत्री शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकताओ ने मंत्री व मध्यप्रदेश बीजेपी सरकार का पुतला दहन कर मंत्री को त्याग पत्र देने की मांग उठाई। कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री एक और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देते हैं। और वही दूसरी और पार्टी के मंत्री देश की महिलाओं को अपमानित करते है।इस दौरान यूथ विधानसभा अध्यक्ष आनंद बिष्ट,बृजेश जोशी, किशोर कुमार,घनश्याम शाह,राकेश कुमार ,पारस धानिक, दीपक धानिक ,मनीष बिष्ट, मास गोस्वामी ,दीपक बिष्ट,राम सिंह मेहरा मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *