देहरादून(। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को जोगीवाला चौक और रिंग रोड क्षेत्र में फुटपाथों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने सड़क किनारे रखे सामान, अस्थायी ढांचे और फुटपाथ घेरकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। क्षेत्रीय पार्षद मेहरबान भंडारी ने बताया कि फुटपाथ आमजन की आवाजाही के लिए बनाए गए हैं और अतिक्रमण के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिस कारण वे भी लगातार अतिक्रमण का विरोध कर रहे हैं। लेकिन बार बार समझाने के बाद भी लोग फुटपाथों पर अतिक्रमण करत हैं। जिसकी शिकातय पर नगर निगम की टीम ने इसके खिलाफ भियान चलाया। जिसमें जोगीवाला चौक से लेकर रिंग रोड तक फुटपाथ खाली कराए गए। इस दौरान लोगों का सामान जब्त किया गया। साथ ही अभियान के दौरान संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई।नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था और पैदल चलने वालों की सुविधा बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।