देहरादून। नगर निगम ने मंगलवार को दून विश्वविद्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के तहत विशेष नागरिक फीडबैक अभियान चलाया। अभियान में विद्यार्थियों, फैकल्टी और स्टाफ को शहर में संचालित स्वच्छता कार्यों की जानकारी दी गई। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने विद्यार्थियों को स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिक फीडबैक के महत्व के बारे में बताया और अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की। इस दौरान क्यूआर कोड के माध्यम से मौके पर ही फीडबैक दर्ज कराए गए। अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में 20 पीएमसी सुपरवाइजर्स तैनात किए गए हैं। साथ ही जागरूकता के लिए बैनर, स्टैंडी और कियोस्क भी लगाए गए हैं।