उत्तराखंड

चंद्रभागा पुल का नगरपालिका अध्यक्ष ने किया विधिवत शुभारंभ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। नगर के एंचोली स्थित चंद्रभागा गाड में पुल बनने से लोगों को राहत मिली है। नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने फीता काटकर पुल का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुल बनने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में आसानी होगी। साथ ही स्कूली बच्चों को भी पुल बनने से राहत मिली है। उत्तराखंड पारंपरिक उत्थान समिति के अध्यक्ष राम सिंह ने पालिका का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व तक एसएसबी गेट से चंद्रभागा के बीच पुल नहीं था। इससे लोगों को खासी दिक्कत हो रही थी। पुल के अभाव में लोग कई किमी घूम कर आवाजाही कर रहे थे, लेकिन अब पुल बनने से लोग आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। इससे समय की बचत भी होगी। किरगंव, निरगांव,निराडा के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। संचालन रमेश महर ने किया। यहां पद्मश्री बसंती भट्ट, सभासद महेश चंद्र पांडे, अनिल माहरा, ललित मोहन पुनेड़ा, अनिल जोशी, दिनेश कापड़ी, बसंत कुमार, दिनेश सौन, विजेंद्र महर, विक्की वाल्मीकि, दीपा राणा, कोमल वाल्मीकि, सुरेंद्र मेहता, कै़ दयाल सिंह मेहता, विक्रम सिंह मेहता, विजेंद्र सिंह मेहता,शेर सिंह मेहता, हर सिंह घटाल, मनोज सिंह मेहता, हरसिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!