कोटद्वार-पौड़ी

नगर निगम का सेनीटाइजेशन अभियान जारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि। 
कोटद्वार। 
कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए नगर निगम कोटद्वार की ओर से सेनीटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। निगम की ओर से सभी वार्डों में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिन वार्डों में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है, वहां प्राथमिकता के साथ सेनीटाइजेशन किया जा रहा है। शनिवार को नगर निगम कर्मियों ने दो वार्डों में सेनीेटाइजेशन का कार्य किया है। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय किशनपुरी में भी सेनीटाइजशेन किया गया।
नगर निगम कोटद्वार के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार को नगर निगम क्षेत्र के किशनपुरी राजकीय महाविद्यालय में सेनीटाइजेशन कार्य किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 28 और 40 में भी सेनीटाइजेशन का कार्य किया गया है। नगर निगम कोटद्वार के नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि वार्डों में सेनीेटाइजेशन का कार्य लगातार जारी है। अन्य वार्डों में भी शीघ्र ही सेनीटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने जनता से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!