मुनस्यारी में असहाय लोगों को बांटी सामग्री
पिथौरागढ़। सीमांत सेवा फाउंडेशन व ग्रामीण स्वास्थ समिति के सदस्यों ने आपदा प्रभावित असहाय लोगों को सामग्री वितरित की। समिति के अध्यक्ष डॉ.गिरीश रिंगवाल ने बताया कि मवानी दवानी निवासी नवीन सिंह को व्हील चेयर और ठाकुर सिंह चिराल,त्रिलोक सिंह को बैशाखी व जमुना देवी को दवाईयां वितरित की। कहा कि जरुरत मंद की हरसंभव मदद की जाएगी। इस मौके पर योगेंद्र कोरंगा,राजू तोमक्याल मौजूद रहे।