कोटद्वार-पौड़ी

लोकतंत्र की मजबूती को अवश्य करें मतदान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : किंगडम ऑफ हेवन चाईल्ड केयर संस्था की ओर से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें अवश्य ही अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। हमारा एक वोट देश की तरक्की में बड़ा योगदान दे सकता है।
संस्था के सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों से मतदान की अपील की। कहा कि लोकतंत्र में मतदान जनता का अधिकार है। संस्था के सस्थापक नवीन मैसी ने कहा कि अपने एक वोट से हम देश का भविष्य चुनते हैं। इसके लिए हमें अवश्य ही अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। संस्था की सचिव निधि मैसी ने कहा कि 18 साल से अधिक युवा व युवतियों को वोट देने का मौलिक अधिकार है। चुनाव के समय अपने मताधिकार का प्रयोग करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है। देश में अच्छी सरकार बनाने के लिए सभी लोगों को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!