उत्तराखंड

मेरा बचा हुआ जीवन विकास और पार्टी के काम आएगा : बेहड़

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रपुर। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि गंभीर बीमारी से जूझने के बाद वह जनता के आशीर्वाद से दोबारा स्वस्थ होकर आए हैं। उनका बचा हुआ जीवन पार्टी और विकास के काम आएगा। इस दौरान बेहड़ भावुक हो गए। उन्होंने भाषण के दौरान जहां अपने कार्यकाल के बीते डेढ़ वर्ष की उपलब्धियों को बताया, वहीं अधिकरियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। बेहड़ ने नगर में बनने वाले तीन भव्य प्रवेश द्वारों का शिलान्यास कर विकास का संकल्प लिया।
बीते डेढ़ साल में विधायक बेहड़ के विकास कार्यों का आभार जताने के लिए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को पुराने टैक्सी स्टैंड पर जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने बेहड़ का बड़ी फूल माला से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। बेहड़ ने अपने संबोधन में कहा कि डेढ़ साल पहले जनता ने उन्हें विधायक बनाया था। इसके बाद वह गंभीर रूप से बीमार हो गए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने किसी को महसूस नहीं होने दिया और विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुंखी विकास कराया। ईश्वर ने उन्हें जीवन देकर दोबारा लोगों की सेवा के लिए भेजा है। उन्होंने विकास को गति देते हुए किच्छा की पहचान बनने वाले तीन भव्य प्रवेश द्वारों का शिलान्यास किया है। अभी गौला नदी और बंडिया में नमक फैक्ट्री के निकट हसली नदी पर पुल बनाने की योजना है। इन दोनों पुलों की अनुमानित लागत 60 से 70 करोड़ रुपये है। रेलवे स्टेशन से बंडिया तक सड़क चौड़ीकरण, खूबसूरत डिवाइडर, नजीमाबाद में सरकारी अस्पताल का काम प्रस्तावित है। शहर के बीचे से बहने वाली लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग के कार्य को डेढ़ किमी से बढ़ाकर साढ़े चार किमी किया गया है। इसके बाद बाजार विस्तारीकरण कर शहर को चार चांद लगाने का कार्य किया जाएगा। सिडकुल नगला मार्ग को भारत सरकार ने सैद्घांतिक सहमति दी है। स्टेडियम की भूमि का राजस्व विभाग चिह्नीकरण कर रहा है। बालिकाओं के इंटर कलेज निर्माण की कार्यवाही शुरू हो गयी है। जिले में सबसे अधिक सरकारी भूमि किच्छा में होने के कारण यहां कई योजनाएं प्रस्तावित हैं। उन्होंने पंतनगर के लोगों की मांग को विधानसभा में रखा था। षि मंत्री ने पंद्रह दिन का समय लिया था, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी उस पर कार्य नहीं हुआ है। बेहड़ ने दावा किया कि वह पंतनगर के लोगों की पंद्रह हजार रुपये की मांग को पूरा करवाकर ही चौन लेंगे। पंतनगर इंटर कलेज की बिल्डिंग का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
ये रहे मौजूदरू जनसभा में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, सुभाष बेहड़, सरवर यार खान, राजेश प्रताप सिंह, जगदीश तनेजा, मीना शर्मा, राम बाबू, गड्डू तिवारी, महेन्द्र गोयल, गोविंद गोयल, संजीव चौधरी, सीमा रघुवंशी, रहीस अहमद, अब्दुल रशीद जक्कू, ओम प्रकाश दुआ, गुलशन सिंधी, किन्नू शुक्ला, सुनीता कश्यप, सुनील ठाकुर, अशोक मित्रा, नितिन शर्मा, नजाकत खान, सिमरनजीत सिंह, जितेन्द्र संधू, बंटी पपनेजा, दानिश इकबाल, जीवन जोशी, ताहिर मलिक, चंदन पांडे, सईदुल रहमान, विनोद कोरंगा, राजेन्द्र शर्मा, विक्रम कोरंगा, विजय अरोरा, एनयू खान, अक्षय बाबा, जाकिर अंसारी, लियाकत अली, मंगली प्रसाद गंगवार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!