नालियों से पौंटी पुल के पिलर में रिस रहा पानी

Spread the love

बड़कोट। नौगांव-पौंटी-राजगढ़ी मार्ग पर बदहाल जल निकासी व्यवस्था अब पौंटी मोटर पुल की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। सड़क की नालियां क्षतिग्रस्त होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़क पर बहता पानी पौंटी पुल की पिलर तक पहुंच रहा है। इससे पुल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, सड़क पर बहते पानी के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ललिता भंडारी सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। उन्होंने पुल के आसपास नालियों का निर्माण कर सड़क के पानी की उचित निकासी पर जोर दिया जिससे राहगीरों को राहत मिलने के साथ पुल की सुरक्षा भी बनी रहे।लोनिवि के सहायक अभियंता सीताराम डोभाल ने बताया कि पौंटी पुल के संवेदनशील स्थान के स्थायी उपचार के लिए इस्टीमेट भेजा गया है। उन्होंने बताया कि भू-धंसाव के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। फिलहाल पानी की निकासी के लिए कच्ची नाली कटवाने के निर्देश संबंधित कर्मचारी को दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *