बिग ब्रेकिंग

नड्डा की नई टीम: इन राज्यों को प्रमुख जिम्मेदारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने एक तरह से युवा नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया है। पार्टी उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, जैसे पदों पर अधिकतर युवाओं को कमान सौंपी गई है।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपाने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने एक तरह से युवा नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया है। पार्टी उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, जैसे पदों पर अधिकतर युवाओं को कमान सौंपी गई हैं। नए बदलाव में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 13 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं।
अगर हम राज्यवार प्रमुख जिम्मेदारी की बात करें तोभाजपा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी,पश्चिम बंगाल में भाजपा के चर्चित चेहरे मुकुल रय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है।बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, वहां से पूर्व षि मंत्रीराधा मोहन सिंह को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
मध्यप्रदेश के चर्चित नेता कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महासचिव से प्रोन्नति देकर राष्ट्रीयमहामंत्री बनाया गया है और ओम प्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं, मंदसौर से सांसदसे सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारीमिलीहै तो लाल सिंह आर्य कोअनुसूचित जातिमोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।
नड्डा की नई टीम में दक्षिण भारत के युवा नेताओं का भी खासा ख्याल रखा गया है। कर्नाटक सेभाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।तेजस्वी ने पूनम महाजन का स्थान लिया है।वहीं तेलंगाना से पूर्व भाजपा अध्यक्ष ड़क के लक्ष्मण को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्रीराजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो इसी प्रदेश के अमित मालवीयराष्ट्रीय आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी बरकरार रखी है। उत्तर प्रदेश से सांसद रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद अरुण सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर और बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं, सांसद राजकुमार चाहर को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।
उत्तराखंड से चुने गए मुख्य प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी
उत्तराखंड से सांसद अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड के महेंद्र पांडेय को केंद्रीय कार्यालय सचिव का पद सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!