Uncategorized

नगर की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की कार्रवाई शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। नवनियुक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे की पहल के बाद नगर की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की कार्रवाई शुरू हो गई है। संयुक्त मजिस्ट्रेट की पहल पर नगर के गांधी चौक में रह रही अर्द्ध विक्षिप्त महिला को नारी निकेतन भेज दिया गया है। अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है। नगर व व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर व्यापार मंडल ने हाल में संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात की थी। समस्याओं के समाधान की कार्रवाई के बाद व्यापार मंडल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट का आभार जताया है। अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी के नेतृत्व में हाल में नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे से मिलकर नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग उठाई थी। बताया कि नगर के गांधी चौक में लंबे समय से रह रही अर्द्ध विक्षिप्त महिला को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाना चाहिए। पदाधिकारियों ने बैंकों की उपेक्षा के चलते स्वैप मशीन के अभाव में व्यापारियों के डिजिटल लेन-देन से वंचित रह जाने तथा नगर में लगातार अघोषित विद्युत कटौती के कारण व्यापारियों को हो रहे नुकसान की भी जानकारी संयुक्त मजिस्ट्रेट को दी। इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी ने बताया कि संयुक्त मजिस्ट्रेट की पहल पर अर्द्ध विक्षिप्त महिला को नारी निकेतन भेज दिया गया है। नगर में बिजली की आंख-मिचौली भी अब काफी हद तक कम होने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!