नगरा तराई के सैनिक लोकेश ने एसीसी परीक्षा की क्वालीफाई

Spread the love

रुद्रपुर। नगरा तराई, दमगढ़ा निवासी लोकेश सिंह दानु ने आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। चार वर्ष के प्रशिक्षण के बाद उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिलेगी। लोकेश के पिता महिपाल सिंह दानु सेना में रहे हैं। अशोक फार्म स्थित हरिकिशन सिंह तलवार हाईस्कूल से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले 23 वर्षीय लोकेश ने इंटरमीडिएट के बाद सेना में सैनिक के रूप में भर्ती होकर अपने कॅरियर की शुरुआत की। हालांकि उनका सपना सेना में अधिकारी बनने का था, जिसके लिए वह लगातार तैयारी करते रहे। वर्तमान में लोकेश 4 कुमाऊं रेजिमेंट में जम्मू के नौशेरा क्षेत्र में तैनात हैं। तीन भाई-बहनों में लोकेश सबसे बड़े हैं। उनकी छोटी बहन नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि छोटा भाई 12वीं कक्षा का छात्र है। उनकी माता गृहिणी हैं। लोकेश के एसीसी परीक्षा उत्तीर्ण करने की सूचना से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके घर पहुंचकर बधाई देने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजपा नेता रंदीप पोखरिया, मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, ग्राम प्रधान दीपक मेहरा, दीवान सिंह, ललित जोशी, जीवन नेगी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *