उत्तराखंड

नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों के पहुंचने से लौटी रौनक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में वीकेंड पर एक बार फिर पर्यटकों के पहुंचने से रौनक लौट आई है। शनिवार को बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचे। सैलानियों की एकाएक भीड़ बढ़ने पर मालरोड समेत अन्य सड़कों पर दिनभर जाम लगा रहा। इस बीच यहां वाहन रेंगते नजर आए। जबकि पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। ग्रीष्मकालीन सीजन की दस्तक शुरू हो गई है। इन दिनों रोजाना नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो गया है। लेकिन वीकेंड के अवसर पर और अधिक सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी देखी जा रही है। शनिवार को सुबह से ही देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में एकाएक इजाफा होने लगा। दोपहर तक नगर के पार्किंग स्थल फुल हो गए। इसके बाद सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सैलानियों ने नैनी झील में नौकायन के साथ मालरोड की सैर की। जबकि नगर के दार्शनिक स्थलों में खासी भीड़ रही। इस दौरान नैनीताल के अलावा भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, रामगढ़, गागर आदि पर्यटक स्थल भी सैलानियों से गुलजार रहे। पर्यटन कारोबारियों ने शनिवार को दस हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!