कोटद्वार-पौड़ी

नाकामी छुपाने के लिए झूठे मुकदमें दर्ज करवा रही सरकार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। देश में पेट्रोल और डीजल के दामों को कम करने को लेकर सत्ता में आई भाजपा अब दाम बढ़ने पर अपनी नाकामी छुपाने को दमनकारी नीति अपनाकर विरोध कर रहे कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस इन हथकंडों से डरकर चुप बैठने वाली नहीं है। कांग्रेस, गरीब मजदूरों के हक के लिए लड़ाई लड़ती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। अपनी नाकामी छुपाने के लिए कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज करवा रही है।
पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ आंदोलित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमें की वापसी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मालवीय उद्यान में धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विगत तीन वर्षाें में वर्तमान प्रदेश सरकार ने जहां उत्तराखण्ड में विकास कार्यों को रसातल पर पहुंचा दिया है, वहीं सरकार की जनविरोधी और दमनचक्र के विरूद्ध आवाज उठाने वालों पर मुकदमा दर्ज कर जनता की आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल के दामों पर रोक नहीं लगाई, बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लेने पर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पर दर्ज मुकदमें वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विजय रावत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस शकुन्तला चौहान, हेमचन्द्र पंवार, नीरज बहुगुणा, विनीता भारती, विनोद नेगी, जितेन्द्र भाटिया, शहनाज शम्सी, बलवीर्र ंसह रावत, मीना बछवाण, पूजा त्यागी, कृष्णा बहुगुणा, सुधांशु नेगी, हिमांशु बहुखण्डी छात्र संघ अध्यक्ष, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, सुनीता धस्माना, सूर्यमणि आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!