पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय डाक सप्ताह शुरू

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत में डाक विभाग राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है जिसका शुभारंभ रविवार को हुआ। डाक अधीक्षक ललित जोशी ने कहा इसके तहत डाक मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विभाग वित्तीय साक्षरता दिवस के मौके पर जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को अटल पेंशन योजना, पीएम फसल बीमा योजना, पीएमजेजेबीवाई की जानकारी देने के साथ ही आईपीपीबी, पीएलआई व बचत खाते खोलने को लेकर लोगों को प्रेरित करेगा। फिलेटली दिवस पर स्कूलों में डाक टिकट डिजाइनिंग के साथ ही ढाई आंखर पत्र लेखन प्रतियोगिता कराई जाएगी। स्कूली बच्चों को डाक उत्पादों की जानकारी देने के लिए विभाग डाकघरों का भ्रमण भी कराएगा। कहा विभागीय योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *