धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती

Spread the love

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में वाल्मीकि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने घरों में सत्संग कर विधि-विधान से वाल्मीकि की पूजा-अर्चना की। एक-दूसरे को प्रसाद वितरण कर सुख-समृद्घि की कामना की। सभी ने भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पिथौरागढ़ में वाल्मीकि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। लोगों ने घरों में उत्साह व आस्था के साथ भगवान वाल्मीकि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्घि का आशीर्वाद मांगा। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने इस दौरान वाल्मीकि मंदिर में भजन-कीर्तनों व सत्संग का आयोजन किया। लोगों ने कहा भगवान वाल्मीकि ब्रह्मा के अवतार थे जिन्हें तीनों लोकों का ज्ञान था। उन्होंने भगवान श्रीराम की गाथा का प्रवित्र धार्मिक ग्रंथ रामायण पहले ही लिख दिया। शरद पूर्णिमा को वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर आकाश से अमृत वर्षा हुई। इसी दिवस को वाल्मीकि जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान लोगों ने खीर बनाकर एक-दूसरे को बांटी और भगवान वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं नगर पालिका राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, विधायक मयूख महर, सीयूमो प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री, ईओ दीपक गोस्वामी, व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत सहित कई लोगों ने वाल्मीकि जयंती की शुभकामना दी। इस मौके पर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरिनंदन वाल्मीकि, उत्तराखंड देवभूमि सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दर्शन लाल, प्रतिमा, राजू वाल्मीकि, रामपाल वाल्मीकि, तरुण वाल्मीकि, कमल सिंह, विकास, विवेक, शिवानी, प्रदीप कुमार, गुड्डी देवी, माया देवी, मयंक कुमार, मानसी, राकेश कुमार, रेनू सहित वाल्मीकि समुदाय के कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *